पुलिस ने अभियान चलाकर ओवरलोड निर्माण सामग्री से लदे पांच वाहन सीज किए, एसएसपी ने अवैध खनन को लेकर कार्रवाई के दिए थे निर्देश
हरिद्वार । कनखल पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर ओवरलोड निर्माण सामग्री से लदे पांच वाहन सीज किए। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अवैध खनन को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसओ कनखल नितेश शर्मा ने हरिद्वार लक्सर मार्ग पर दो ट्रक और तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। सभी में ओवरलोड खनिज सामग्री और ईंट भरी हुई थी। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया। टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर, एसआई उपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शूरवीर, प्रदीप और सतीश कोटनाला शामिल रहे।





























