पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कांवड़ मेला क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की अपील की

भगवानपुर । थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कांवड़ मेला क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नगर, करौंदी, रायपुर, मक्खनपुर समेत पूरे कांवड़ मेला क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबको कांवड़ यात्रा में सहयोग करना चाहिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से बचना है। उन्होंने लोगों से कांवड़ यात्रा को शांति के साथ संपन्न कराए जाने में सहयोग की अपील की। चेतावनी दी कि यदि किसी ने अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *