ट्विटर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सीएम हरीश रावत का अकाउंट ब्लॉक किया, खुद फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी, कहा लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही

देहरादून । उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल के बाद अब ट्विटर इंडिया ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव हरीश राव का ट्वीटर अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया है। इसकी सूचना खुद हरीश रावत ने पोसबुक पोस्‍ट लिखकर दी है। उन्‍होंने लिखा है कि लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम के तहत मैं भी राहुल हूं… को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था, ट्विटर इंडिया ने मेरा अकाउंट ब्लॉक कर दिया है, इस शर्त के साथ कि आप मैं भी राहुल वाले ट्वीट को डिलीट करें और फिर आपका अकाउंट एक्टिव किया जाएगा। बता दे कि कुछ दिनों पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल का भी ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड कर दिया गया था, वहीं अब हरदा का अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया गया है। फेसबुक पोस्‍ट लिखते हुए हरदा ने लिखा है कि बीते दिनों राहुल गांधी एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने गये थे, उनका दु:ख बांटने गये और यह सत्ता पक्ष के लोगों नहीं भाया। क्योंकि लाखों लोगों ने राहुल गांधी द्वारा परिवार का जिक्र करते हुये ट्विटर में एक ट्वीट किया गया। उस ट्वीट के समर्थन में जनता ने अपना रोष व्यक्त किया, अपनी आवाज उठाई। कुछ लोगों ने ऑनलाइन आवाज उठाई तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन और यह लोकतंत्र में सबका अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *