जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं: सुबोध राकेश, ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के हद्दीपुर गाँव में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन

कलियर । ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के हद्दीपुर गाँव में भाजपा नेता सुबोध राकेश व जगतबंधु सेवा ट्रस्ट श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा नि :शुल्क कैंसर जांच शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने गोल्ड मेडलिस्ट कैंसर सर्जन डॉ अजीत तिवारी जी का फूल मालाओं से स्वागत किया। शिविर में आए महिलाओं पुरुषों को डॉक्टर अजीत तिवारी ने अलग-अलग प्रकार के कैंसर से बचाव उपाय बताएं और अपने स्टाफ के साथ सिविल में आए लोगों की जांच कर इलाज कराने के तरीके बताएं।

इस दौरान भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि हम मानव हैं और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है। लेकिन आज समाज जिस दिशा पर जा रहा है। उसको देखकर ऐसा अहसास होता है कि इंसान में इंसानियत का और आत्मियता का अभाव होता जा रहा है। । इस शुभ अवसर पर सुमित प्रजापति ,रीता सैनी मंडल अध्यक्ष, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान,नवीन सैनी,नीरज सैनी,करण प्रधान, डॉ मुस्कान, जिला मंत्री अमरीश सैनी,हितेश चौहान,अमित सैनी, संजू मेनवाल, संदीप सैनी, डॉ संदीप,राजू, हरिराम,ईलम चंद प्रधान,राव शाहाबाज राणा, साजिद, सत्येंद्र पाल,सौरभ प्रजापति, चेतन, रोहित कुमार, जॉनी रूहलकी,और समस्त लोग उपस्थितरहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *