श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 06 नवंबर को होंगे बंद, उत्सव डोली 08 नवंबर को पहुंचेगी मक्कूमठ मंदिर

रुद्रप्रयाग । श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु आमामी 06 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। इसके पश्चात भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली शीतकाल हेतु मक्कूमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकाल हेतु 06 नवंबर को पूर्व परम्परानुसार बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भगवान श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली यात्रा 06 नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। इसके उपरांत 07 नवंबर को रात्रि विश्राम हेतु भनकुन (गुफा) तथा 08 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *