फॉनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रुड़की में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, अमन को मिस्टर और ग्यामर को मिस फ्रेशर चुना
रुड़की । फॉनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रूडकी में शुक्रवार को छात्रों की फ्रेशर पार्टी प्रारम्भ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के छात्र / छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भागीदारी की। संस्थान में समारोह का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष चैरब जैन, साधुराम जैन, संजय जैन, निदेशक डा० भुवनेन्द्र चौधरी एंव रजिस्ट्रार अमित गौतम द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरान्त संस्थान की छात्रा रिमी, कावेरी, समरिता एवं जिनी द्वारा गणपति वन्दना की गयी। संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा संस्थान के अध्यक्ष को फूल भेंट कर स्वागत किया गया, उपस्थित छात्र / छात्रों का संबोधित करते हुये संस्थान के चेयरमेन ने कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए इस तरह के सामाजिक आयोजन किये जाते है जिसमें छात्रों में छुपी प्रतिभा को बाहर आने के लिए समुचित मंच उपलब्ध होते है। संस्थान के छात्रों द्वारा एकल एवं सामूहिक गायन एवं नृत्य के कार्यक्रम पेश किये गये जिसमें मुनीर, अभय, अनन्या, शिमला, गरिमा, रिमी, पलक, नोरीश देव यादव एवं सोहानी पटेल ने भाग लिया। इस सप्ताह के शुरूआत में संस्थान में खेल कुद के स्पर्धा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। चार दिन चले इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की खेल सम्बन्धी गतिविधियां आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों में शारिरीक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए खेल कुद के कार्यक्रम क्रिकेट, बॉलीवॉल, बैडमिटन, रस्सा कस्सी एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए कोडिंग क्षमता, तकनीकी प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद का आयोजन किया गया। क्रिकेट में आठ टीमों ने भाग लिया जिसमें कृषि संकाय विजयी रहा, वालीवॉल की छः टीमों में कृषि संकाय विजयी रहा रस्साकस्सी में कम्प्यूटर साइंस के छात्रों ने बाजी मारी, बैडमिटन के एकल का खिताब मेकेनिक्ल के प्रतीक खनल एवं सिविल के मिचिंग आका एवं बैडमिटन के डबल में प्रतीक दास, प्रबीर देह विजयी रहे। कैरम में तन्मय मित्रा, शतंरज में संकल्प, कोडिंग में विशाखा दास, तकनीकी की प्रश्नोत्तरी में अश्वनी बिन्दल एवं सोम यादव, वाद-विवाद में जाहनवी ओर ओमिका विजयी हुये। स्पर्धा के चतुर्थ दिन सभी छात्रों को नकद राशि एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गये प्रारम्भ कार्यक्रम में बी0टेक० सिविल संकाय की ग्यामर पापे एवं बी0टेक० कम्प्यूटर साईस इजि० अमन सैनी को मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया। प्रारम्भ कार्यक्रम के समापन में संस्थान के निदेशक ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें लगन एवं मेहनत से हर क्षेत्र में डटे रहने की प्रेरणा दी। प्रारम्भ कार्यक्रम के आयोजन में अध्यापक सचिन चौहान, राहुल चौधरी, सुमबुल कुरैशी एवं यूथ निर्माण क्लब की भागीदारी रही।



