गांव चलो अभियान जनता से जुड़ने वाला कार्यक्रम: वैभव अग्रवाल, भगवानपुर के शाहपुर में घर-घर जाकर लोगों से रूबरू हुए भाजपा कार्यकर्ता

 

भगवानपुर । शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत शाहपुर में घर-घर जाकर लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। भगवानपुर नगर मंडल के महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि 9 से 11 फरवरी तक महाअभियान के रूप में जनसंपर्क अभियान चलने वाला है। इन तीन दिनों में एक-एक कार्यकर्ता अपने घरों से निकल चुके हैं और तीन दिनों तक गांव में ही प्रवास करेंगे यहां तक की वे रात में कार्यकर्ता के घरों में ही विश्राम करेंगे ताकि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचा सके। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार की उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए वरदान साबित हुआ है। इस मौके पर अजय गोयल, आशीष शर्मा, संजय गोयल, रोहित अग्रवाल, नितिन कुमार, भगवती प्रसाद, युगांक राज, सुमंत शर्मा, अनुराग शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, विराट गोयल, चंदकीरण, रमेश, नवीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *