ऊंचे भाग्य की मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, जहां पड़ते हैं शुभ कदम वहां आ जाती है खुशहाली
रुड़की । अंक ज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं। हर व्यक्ति का इनमें से कोई न कोई एक मूलांक होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 की लड़कियों के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक की लड़कियां बुद्धि की तेज और बेहद चतुर मानी जाती हैं। ये अपने व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ये किस्मत की काफी तेज मानी जाती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां खुशहाली ही खुशहाली आ जाती है। इनके जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती। इस मूलांक की लड़कियां बड़ी स्वाभिमानी होती हैं। ये हर चीज अपने दम पर करना चाहती हैं। ये बिना किसी के सहयोग से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में कामयाब रहती हैं। कार्यस्थल पर ये अच्छे पद पर कार्यरत होती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। इन्हें लाइफ में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। ये अपने लिए तो लकी होती हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ये जिस काम में हाथ डालती हैं वहां सफलता पा लेती हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। ये नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छा नाम कमाती हैं। कार्यस्थल पर इनकी एक अलग पहचान होती है। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। इनका जीवन संघर्षशील होता है। ये जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए उसमें विजय प्राप्त कर लेती हैं। ये दूरदर्शी होती हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेती हैं। ये साहसी और आत्मनिर्भर होती हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। कार्यस्थल में ये बहुत तेजी से सभी से आगे निकल जाती हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है। ये अपनी पति के दिल पर राज करती हैं। ऐसा माना जाता है जिस व्यक्ति से इनकी शादी होती है उसकी किस्मत चमक जाती है।