किसानों का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा अभी तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ, परेशान हैं किसान

रुड़की । कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने भाजपा सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा मुद्दों से पीछे भागने का काम करती है। तीन साल से पूरे देश का किसान त्रस्त है लेकिन भाजपा की नजर में किसानों की समस्या कोई समस्या नहीं है। किसान आंदोलन को प्रायोजित बताया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि किसान के सब्र का बांध टूट चुका है और अपनी मांगों को लेकर वह सड़क पर है लेकिन सरकार किसान की समस्या हल करने के बजाय उन पर गोली चलवा रही है। किसानों की हत्या की जा रही है। उत्तराखंड के अंदर भी किसान परेशान है। अभी तक किसान के गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *