चीन सीमा पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली, कहा विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सेना के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। वह चीन सीमा पर चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र माणा पोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने जवानों को मिठाई खिलाई और उनसे बात करी। इसके बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी बदरीनाथ धाम में दर्शन भी किए। बात दें कि राज्यपाल पदभार संभालने के बाद गुरमीत सिंह पहली बार सीमांत क्षेत्र स्थित माणा पोस्ट का रुख किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीपावली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री इस्ट कैंप गढ़वाल स्काउट माणा पहुंचे। यहां उनहोंने सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया। माणा के बाद राज्यपाल और मुख्‍यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी बात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही देवस्थानम बोर्ड को लेकर समिति की फाइनल रिपोर्ट मिलेगी, जिसके अनुसार सरकार देवस्थानम पर निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम केदार नाथ में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *