दिवाली के दिन भी खरीदारों से बाजार गुलजार रहा, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, शहर के सभी प्रमुख बाजार और सड़कों पर लगा रहा लोगों का रेला

रुड़की । दिवाली के दिन भी खरीदारों से बाजार गुलजार रहा। शहर से लेकर गांव तक लोग लाई, चिउड़ा और मिठाई के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने में व्यस्त रहे।शहर के सभी प्रमुख बाजार और सड़क किनारे लगी दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। शहर में भीड़ की वजह से शहर की सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहे। शहर के मेन बाजार, बीटी गंज, सिविल लाइंस समेत अन्य बाजारों में सभी स्थानों पर आकर्षक ढंग से सजी दुकानों पर दीपावली के दिन सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ होने लगी थी। लोग लाई, चिउड़ा और मिठाई के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा और मिट्टी के दीये आदि की खरीदारी कर रहे थे। दिवाली पर पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्तियों व दीये की मांग अधिक रही। स्थानीय मिट्टी के दीयों को लोग अधिक पसंद कर रहे थे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, झालरों समेत अन्य सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देर शाम तक बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *