मध्य प्रदेश के राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की अस्थियां गंगा में विसर्जित, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत संत-महापुरुषों कई नेता रहे मौजूद

हरिद्वार । मध्य प्रदेश के राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की अस्थियों को सोमवार को विधि विधान के साथ हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर गंगा में प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सहित कई गणमान्य मौजूद थे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन की अस्थियां रविवार को सप्तसरोवर मार्ग स्थित सिद्धपीठ भूमा निकेतन में लाई गई हैं। इस दौरान संत-महापुरुषों के साथ ही कई राजनीतिक लोग भी शामिल होंगे। भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि स्व. लालजी टंडन उच्च कोटि के विद्वान तथा एक बेहतरीन राजनीतिज्ञ थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने राज्यपाल सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए देश सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। शुरू से ही भूमा निकेतन से जुड़े रहे लालजी टंडन को धर्मनगरी हरिद्वार और गंगा से विशेष लगाव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *