रुहालकी दयालपुर में दंगल का भव्य आयोजन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने किया उद्घाटन, कहा-ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल जैसे आयोजन हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं

भगवानपुर। रुहालकी दयालपुर गांव में आयोजित दंगल का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल जैसे आयोजन हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं।

कुश्ती भारत की प्राचीन खेल परंपरा है और ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जोनी प्रधान, भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री हिमांशु चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *