भगवानपुर: ठेकेदार संदीप कुमार प्रजापति और तनवीर आलम सिद्दीकी खेलपुर की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन, शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, फल, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई
भगवानपुर । ठेकेदार संदीप कुमार प्रजापति और तनवीर आलम सिद्दीकी की खेलपुर की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, फल, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर आयोजक ठेकेदार संदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। कांवड़ यात्रा में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से शिविर लगाया गया है। तनवीर आलम सिद्दीकी खेलपुर ने कहा कि जात पात धर्म और जाति-पात के बंधनों से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा और सच्चा धर्म है। इस मौके पर आदेश त्यागी, रोहित सैनी, नीरज सैनी, प्रदीप प्रजापति, राम कुमार प्रजापति, अक्षित यादव, जोनी कंबोज, राहुल कुमार, वसीम मलिक, रागीब हसन खेलपुर आदि मौजूद रहे।


























