धर्मनगरी में बारिश के साथ गिरे ओले, ठंडी हवाओं ने छुटाई लोगों की कंपकंपी

हरिद्वार । धर्मनगरी में बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छूटा दी है। बहादराबाद और सिडकुल की ओर बारिश नहीं हुई, बल्कि बादल रहे और ठंडी हवाएं चली। दोपहर बाद तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

दिन के समय हरिद्वार में हुई बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। हालांकि सुबह के समय हरिद्वार में आसमान साफ रहा। मंगलवार को आंधे घंटे तक बारिश हुई। शाम तक हरिद्वार में बारिश पड़ने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम तक हरिद्वार में ठंड बढ़ गई थी।

वहीं बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी रही। बहादराबाद स्थित जल अनुसंधान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 12 बजे तक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद दोपहर में ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया है। रात होते ही न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आ गई।

 

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *