जन कल्याण संगठन ट्रस्ट की समर्पण महिला शाखा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन, महिलाओं ने तीज के गीतों पर किया नृत्य प्रस्तुत
रुड़की । जन कल्याण संगठन ट्रस्ट की समर्पण महिला शाखा की ओर से शनिवार रात हरमिलाप धर्मशाला साकेत रुड़की में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। जहां महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक जीवंत प्रदर्शन था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समाज सेविका मनीषा बत्रा और पूजा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शाखा के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव रुड़की में सांस्कृतिक उत्थान और सामुदायिक भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। शाखा की अध्यक्ष रेणु गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा हमें अत्यंत खुशी है कि हरियाली तीज महोत्सव इतनी भव्यता और जोश के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मनीषा बत्रा और पूजा गुप्ता की उपस्थिति ने हमारे उत्साह को और बढ़ा दिया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना था।
महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने कहा यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। सभी सदस्यों के अथक प्रयासों और रुड़की के वासियों के अपार समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। यह महोत्सव सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का एक सुंदर उदाहरण पेश करता है। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक गीतों, नृत्यों और हरियाली तीज से संबंधित विशेष प्रस्तुतियों ने आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना दिया। इस अवसर पर नीलम सिंघल,नेहा सिंगल, उमा त्यागी, ज्योतिसैनी, ज्योति गोयल, वंदना अग्रवाल, रितु रानी, दीपशिखा अवस्थी, रिशु त्यागी, शालू सैनी, चारु गोयल, अनुराधा गोयल, रेनू पुरी, रश्मि सैनी, श्रद्धा हिंदू, सुगंध अग्रवाल, रूबी सिंगल, पारुल गोयल, शीतल, शिवानी, शकुंतला, छवी बंसल, उर्मिला, आभा, अंशिका, लक्ष्मी, मनीषा, सोनिया , सुमन , रजनी मेहरा, प्राची, अंजलि अग्रवाल, अंजलि सिंघल, सुचेता अग्रवाल, पूनम वर्मा, अंशिका वर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

