मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनसमस्याओं को सुना उचित निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा समस्याओं का शत-प्रतिशत किया जाएगा समाधान
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना व उनके उचित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्यायें हैं उनका शतप्रतिशत निश्चित रूप से समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और जनसमस्याओं का निस्तारण तेजी से करें।





























