फार्मासिस्ट कर्मचारियों के उत्थान के लिए वह हमेशा काम करेंगे, बृजेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मिला सम्मान

इमलीखेड़ा । डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बृजेश कुमार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में सहकर्मियों ने सम्मान किया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। आईआईटी परिसर स्थित उनके आवास पर भी लोग बृजेश कुमार को बधाई देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के अलावा सभी फार्मासिस्ट कर्मचारियों की समस्या और उनके उत्थान के लिए वह हमेशा काम करेंगे। देहरादून में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कार्यक्रम हुआ था। वहां संगठन में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सोमवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। यह बैठक इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गई। जहां सहकर्मियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बृजेश कुमार को सम्मानित किया। उन्हें शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
कर्मचारियों ने कहा कि बृजेश कुमार की मेहनत का ही यह परिणाम है कि संगठन में भी उन्हें एक अहम पद से नवाजा है। साथ ही वह स्वास्थ्य केंद्र में भी हमेशा प्रेम भाव और सेवा भाव के साथ कार्य करते हैं। सहकर्मियों ने बृजेश कुमार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। इस दौरान बृजेश कुमार ने कहा कि वह संगठन और स्वास्थ्य केंद्र के लिए बेहतर कार्य करेंगे। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने पर भी और जोर दिया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या होगी तो उसका हल निकालने में वह जी जान लगा देंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पीएस पंवार, महामंत्री एस पी बडोला, सीएचसी मंगलौर के फार्मेसिस्ट विपिन, आशुतोष, जमशेद अली, एमएन सती, मानवेंद्र पुंडीर, एसएल गैरोला, अजय चौहान, बीएल भारती, प्रियंका पुरी और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *