भगवानपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दस से अधिक दर्ज हैं मुकदमें
रुड़की । भगवानपुर पुलिस ने चोरी के माल और अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दस से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को आरोपी आकिल पुत्र आलिम निवासी अकबरपुर कालसो, आदिल पुत्र भूरा निवासी खेलड़ी थाना भगवानपुर को एक अवैध देसी बंदूक 12 बोर, चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आकिल भगवानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों के पास से चोरी के 8 पंखे, एग्जॉस्ट फैन, गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ भगवानपुर समेत कई अन्य थानों में दस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। टीम में थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक प्रकाश राणा, सतेंद्र नेगी, कांस्टेबल करन, अमित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा और लाल सिंह शामिल रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे