पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में पति गिरफ्तार, घूमाने के मकसद से लेकर आया था हरिद्वार, शराब पीकर किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

हरिद्वार । पत्नी को यहां लाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे पति को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सात माह से आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। दिल्ली निवासी एक महिला ने सात माह पूर्व दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसका पति घूमाने के मकसद से हरिद्वार लेकर आया था, जिसके बाद उसके पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसके पति ने उसे बेरहमी से मारा-पीटा भी था। आरोप था कि पति ने उसे बेहद डरा धमका दिया था, जिसकी वजह से वह उसका विरोध नहीं कर पाई थी। दिल्ली लौटने पर महिला ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते मुकदमा यहां ट्रांसफर कर दिया था। कोतवाली प्रभ्रारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि आरोपी पति को पुलिस टीम ने क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *