इलम चंद की बैल की जोड़ी रही प्रथम स्थान पर, जीता इनाम

रुड़की। आज गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के माध्यम से परिषद के परिक्षेत्र ग्राम शिक्खर मंगलौर में सामूहिक सभा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी द्वारा उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए किया गया। सामूहिक सभा में गन्ना किसानों मैं प्रतियोगिता का आयोजन किया है । प्रतियोगिता के लिए एक चयन समिति का ग्राम के कृषक से ही गठन किया गया । जिसमें जयप्रकाश सिंह अध्यक्ष, जमे सिंह जयपाल सिंह सैनी ऋषि पाल सैनी रविंद्र कुमार सदस्य रहे। प्रतियोगिता में महेश सिंह को पशुपालन दुधारू गाय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कुशल पाल को पशुपालन भैंस में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इलम चंद को बैल की जोड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। श्रीमती ममता तेलू राम , श्याम करण को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । सुरेंद्र कुमार यशपाल सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश पवार सुरेंद्र सिंह सुनील चंद्र सेमवाल छोटेलाल दिनेश सकलानी, शिव पुराण , जयप्रकाश , यशवंत कुमार , पृथ्वीराज ,देवेंद्र कुमार , सतीश कुमार , प्रमोद कुमार , सोनू कुमार ,हरीशंकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेरी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *