वन विभाग टीम ने अवैध खनन कर रहे वाहन को किया सीज, अवैध रेत भरे वाहन को बाजपुर क्षेत्र से ले ज़ाया जा रहा था उत्तर प्रदेश

देहरादून । डॉली रेंज लालकुआं में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। सोमवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने किच्छा – बरेली हाईवे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वन उपज रेत का अवैध अभिवहन करने पर 14 टायर हाईवा ट्रक पंजीकरण नंबर यूपी 25 डीटी 6789 को पकड़ लिया। जबकि चालक अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन में रेत से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिले। जिस पर वन विभाग की टीम ने वाहन को लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वन विभाग की प्राथमिक जाँच में पता चला है कि अवैध रेत भरे वाहन को बाजपुर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश ले ज़ाया जा रहा था। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रेता लगभग 450 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्राथमिक रूप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, किसन सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *