भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर चौधरी विजेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल, दो बार बसपा से बने थे जिला पंचायत सदस्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, कहा-हर वर्ग के हितों का ध्यान रखकर हो रहा है विकास, धाकड़ धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हो रहा है सशक्त प्रदेश

रुड़की । लक्सर क्षेत्र की राजनीति में विशेष स्थान रखने वाले व दो बार बसपा से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित चौधरी विजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी ज्वाइन करने की बात कही।

बुधवार को चौधरी विजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। बिना भेदभाव किए भाजपा सरकार में विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सशक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लक्सर आपदा क्षेत्र की चिंता करते हुए वहां का दौरा किया और बाढ़ प्रभावितों एवं किसानों की फसल का मुआवजा देने के प्रशासन को निर्देश दिए इससे एक साबित होती है कि मुख्यमंत्री को किसानों की चिंता है। बता दें कि चौधरी विजेंद्र सिंह लक्सर की राजनीति में विशेष स्थान रखते हैं। हाल ही में हुए सरकारी समितियों के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को जितवाकर भी साबित कर दिया। वह राजनीति को समाजसेवा का जरिया मानते हैं। चौधरी विजेंद्र सिंह के सरल स्वभाव की क्षेत्र की जनता तारीफ करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *