बी. डी. इंटर कॉलेज में मां गंगा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

भगवानपुर । आज बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में मां गंगा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 6 टीमों के 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 03 टीम बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर की और 03 टीम सीएमडी इंटर कॉलेज चूडियाला की थीं।

विजेता टीम के नाम निम्न प्रकार हैं।

प्रथम स्थान

टीम भागीरथी
सी एम डी इंटर कॉलेज, चुड़ियाला
1.हिमांशी
2.छवि
3.बलदेव

द्वितीय स्थान

टीम सरस्वती
सी एम डी इंटर कॉलेज, चुड़ियाला
1.चंचल त्यागी
2.आदित्य
3.अंशिका परमार

तृतीय स्थान

टीम गंगा
बी.डी.इंटर कॉलेज, भगवानपुर
1.वैभव
2.देव शर्मा
3.प्रभात कुमार

सभी विजेता छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान/अध्ययन की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कि इससे न केवल ज्ञान में वृद्धि तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है वरन् छात्र-छात्राओं में निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है।इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के हिसाब से महत्वपूर्ण है वरन् व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन रजत बहुखंडी द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में लोकेश कुमार एवं श्रीमती अनुदीप रहीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन सैनी, चारु पंत, सैयद त्यागी, बृजमोहन, हर्षित कल्पना सैनी, निधि एवं कु हिमांशी एवं अशोक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *