सरकार की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर आप और कांग्रेस के युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने युवाओं का किया स्वागत, कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है देश

बहादराबाद । पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर आप और कांग्रेस के कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। रविवार को जमालपुर खुर्द स्थित आरके पुरम कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा उत्तर ज्वालापुर के मंडल अध्यक्ष हितेश चौहान के नेतृत्व में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने सभी युवाओं को सदस्यता दिलाई। इस दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। विश्व में भारत को एक अलग पहचान मिल रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इस पार्टी में ही संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार दोगुनी तेजी से कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं जैसे कि कोरोना काल में बाधित हुई परीक्षा में 1 साल बढ़ाने का निर्णय धामी सरकार ने लिया है। भाजपा युवा मोर्चा ज्वालापुर उत्तर मंडल के अध्यक्ष हितेश चौहान ने कहा कि मोदी और धामी आम जन की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। देश में प्रदेश में गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है जिनको गरीबों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इस मौके परमंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, कॉलोनी अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, नवीन सिंघल, अरविंद मिश्रा, मंयक सक्सेना, रुप लाल यादव, गोविंद चौधरी, रंजीत निगम, मनोज धीमान, जवाहरलाल गुप्ता, अरूण चौधरी, अजय राय बुथ अध्यक्ष मचल, राजवीर चनालिया, प्रताप प्रधान, युवा मोर्चा अमन चौहान, दीपांशु शर्मा, नीतिश शर्मा, शिवम चौहान, अतुल चौहान, धनवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *