भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है, कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल में देश को कुछ हासिल नहीं हुआ: सुरेश राठौर, भगवानपुर नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर के दो दिवसीय सत्र का आयोजन

भगवानपुर । भगवानपुर नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर के दो दिवसीय सत्र आयोजन किए गए शिविर में प्रशिक्षकों ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर प्रकाश डाला एवं विधायक सुरेश राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में और सरकार की योजनाओं बताया। भगवानपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन मैं विधायक सुरेश राठौड़ ने बताया कि भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल में देश को कुछ हासिल नहीं हुआ। द्वितीय सत्र में प्रशिक्षक अनिल शर्मा ने कहां हमारा विचार परिवार पर चर्चा करने का है। उन्होंने बताया कि संगठन कार्यकर्ताओं का कार्य पार्टी को मजबूत करना है। इस मौके पर भाजपा नेता सुबोध राकेश, भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, वीरेंद्र सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष,सुमित सैनी, कमल वर्मा, मदन सैनी, कलावती, विक्की पंडित, कुकू पंडित, शुभम पंडित, अनिल शर्मा,अर्जुन मुखिया,मेनपाल सिंह, नितिन पुंडीर, बबलू मास्टर उर्फ ब्रह्मपाल, लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *