घायल एसडीएम को देहरादून के लिए किया गया रेफर, डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना उनका हालचाल

रुड़की। लक्सर की एसडीएम संगीता कन्नौजिया को रुड़की के निजी अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। डीएम ने हादसे में मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को हरसंभव मदद की बात कही। हादसे के बाद एसडीएम संगीता कन्नौजिया को आजादनगर चौक पर विनय-विशाल अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर डीएम विनय शंकर पांडेय, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जेएम अंशुल सिंह, एसपी देहात परमेंद्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों से उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीएम और एसएसपी सिविल अस्पताल पहुंचे। हादसे में पीआरडी जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। डीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि परिवार की हरसंभव मदद बुधवार तक कर दी जाए। परिवार के सामने कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। अस्पताल संचालक डॉ. विशाल घई ने बताया कि एसडीएम को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। उनके चेहरे, सर्वाइकल में गंभीर चोट है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *