भगवानपुर: डाडा जलालपुर गांव के आसपास धारा 144 लागू, काली सेना ने 27 अप्रैल को गांव में महापंचायत करने का किया था ऐलान

भगवानपुर । काली सेना ने 27 अप्रैल को डाडा जलालपुर में महापंचायत करने का ऐलान किया था। मंगलवार को दिनेशानंद भारती ने तैयारियों का जायजा लिया तो प्रशासन ने गांव के आसपास धारा 144 को लागू कर दिया है। बता दें कि 16 अप्रैल को डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया था। काली सेना के राज्य संयोजक दिनेशानंद भारती ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। उन्होंने 27 अप्रैल को गांव में महा पंचायत का ऐलान किया था। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि डाडा जलालपुर और आसपास के गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *