भगवानपुर नगर पंचायत के सभासदों ने किया नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक का स्वागत, क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की जताई उम्मीद
भगवानपुर । मंगलवार को भगवानपुर नगर पंचायत के सभासदों ने नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का स्वागत किया। इस दौरान सभासदों ने क्षेत्र में और बेहतर पुलिस व्यवस्था स्थापित एवं न्याय हित के लिए कार्य करने की आशा जताई। सभासद प्रतिनिधि मांगेराम उर्फ नीटू ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक पीड़ितों को न्याय एवं अपराधियों को सजा दिलाने का कार्य करेंगे आम जनमानस के सहयोग से क्षेत्र में और बेहतर पुलिस व्यवस्था स्थापित होगी। इस दौरान अयूब ठेकेदार, नीरज उर्फ भूरा पंडित, किरतपाल, अनुज कुमार सैनी, चंदन उर्फ हेमंत कुमार, नीशू कुमार आदि मौजूद रहे।

