जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति ने औद्योगिक क्षेत्र व कोविड-19 सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया, कोविड-19 के प्रति सावधानी और जागरूकता बरतने की जरूरत

हरिद्वार । उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2020 को हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड हरिद्वार, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड हरिद्वार और पिंक कोविड-19 सेंटर जहान्वी डेल हरिद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समिति के सदस्य शैलेंद्र सिंह नेगी डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, शिवानी पसबोला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार और नमित शर्मा अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ एचसी शाक्य अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, राजेंद्र सिंह पाल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार, एस रावत क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल डॉक्टर अंजली बिष्ट चिकित्सा अधिकारी, देवकीनंदन ब्लॉक कमांडर पीआरडी आदि शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *