ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने सिविल अस्पताल का जन औषधि केंद्र सील किया, निरीक्षण के दौरान मिली जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाइयां

रुड़की । जेएम नमामि बंसल नेसिविल अस्पताल परिसर में खोले गए जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने केंद्र को सील कर दिया। सीएमएस ने बताया कि जन औषधि केंद्र जिस व्यक्ति के नाम आवंटित था उसके बजाय कोई और इसका संचालन कर रहा था। जन औषधि केंद्र में लंबे समय से अनियमितता की शिकायत अस्पताल प्रबंधन को मिल रही थी। इतना ही नहीं अस्पताल के कुछ स्वास्थ्य कर्मियों की भी मिलीभगत की शिकायत भी अस्पताल प्रबंधन को मिली थी।सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने जन औषधि केंद्र संचालक को पत्र लिखकर पूछा था कि वर्तमान में जन औषधि केंद्र का संचालन कौन कर रहा है। इसका कोई भी जवाब अस्पताल प्रबंधन को नहीं दिया गया। जेएम नमामि बंसल ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएमएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाइयां मिली। इतना ही नहीं केंद्र में औषधि सूची नदारद मिली जबकि वहां बैटा व्यक्ति स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिखा पाया। सीएमएस ने बताया कि इतनी अधिक अनिमियतता को देखते हुए जेएम ने जन औषधि केंद्र को सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *