रुड़की में जियो की 5-जी सेवा शुरू, शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने सेवाओं की विधिवत शुरुआत की
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.23_7e6e15ad.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-23-at-13.42.48_ec0f4687.jpg)
रुड़की । रुड़की में जियो की 5-जी सेवा शुरू हो गई है। इससे पहले देहरादून और हरिद्वार में यह सेवा शुरू की गई थी। विधायक प्रदीप बत्रा ने सेवाओं की विधिवत शुरुआत की। कई केंद्रीय संस्थानों और सैन्य छावनी के कारण रुड़की का अपना महत्व है। अब रुड़की में लोगों को जियो की 5-जी सेवा मिलनी शुरू हो गई है। बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने जियो ट्रू-5 जी सेवाओं को शहर की जनता को समर्पित किया। रुड़की में 5-जी सेवा शुरू करने वाला जियो अभी पहला ऑपरेटर है। बताया कि जियो के ट्रू-5 जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है। कंपनी अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर और तालुका में जियो ट्रू-5 जी का कवरेज मिलने लगेगा।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240430-WA0017.jpg)