पत्रकार जितेंद्र सैनी ने 35वीं बार रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित, बोले-रक्तदान करने से शरीर रहता है स्वस्थ
भगवानपुर । पत्रकार जितेंद्र सैनी ने करौंदी स्थित आरोगयम हास्पिटल में 35वीं बार रक्तदान किया। उनके साथ पत्रकार राव तौसीफ ने भी रक्तदान किया। पत्रकार जितेंद्र सैनी पिछले 18 वर्षो से रक्तदान कर रहा है। अब तक 35 बार रक्तदान कर चुके है।
उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे ब्लड रिसाइकल होते रहता है, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने बताया कि उनकी आयु 38 वर्ष है और जब वे 18 वर्ष के थे तब से वे रक्तदान करते आ रहे हैं।
रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। इससे किसी प्रकार की समस्या या कमजोरी नहीं आती। पहली बार रक्तदान करने से पूर्व में सुनी सुनाई भ्रांतियों के चलते कभी-कभी कमजोरी महसूस होता है, जो मात्र हमारे दिमाग का भ्रम है। रक्तदान स्वेच्छा और नि:स्वार्थ भाव से करना चाहिए। कई बार ऐसी स्थितियां आती है कि हम अन्य लोगों के लिए रक्तदान करते हैं और स्वयं के परिवार में आवश्यकता पडऩे पर ब्लड नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में हमें हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वयं भी रक्तदान करना चाहिए और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

