कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव की दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहा है भाजपा अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा

रुड़की । रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव की दृष्टि से भाजपा अध्यक्ष का यह दो दिवसीय दौरा बहुत ही अच्छा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे की सफलता पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और अच्छी व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश व जिला संगठन की तारीफ की। उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बहुत ही अनुशासित ढंग से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया है और सभी कार्यक्रम बहुत ही व्यवस्थित ढंग से हुए हैं। सभी कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिस तरह से कार्यकर्ताओं का सम्मान और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया इससे आने वाले समय में पार्टी को वार्ड स्तर तक और मजबूती मिलेगी। विधायक प्रदीप बत्रा दें सेवा केंद्र पर आज पहुंचे लोगों को मिठाई खिलाई और सभी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिस तरह से सरल स्वभाव और सादगी से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने का काम किया निश्चित रूप से आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। पूर्व सैनिकों से संवाद और सम्मान कर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह साफ कर दिया है कि देश की सीमा पर लड़ने वाला जवान का सम्मान सबसे पहले है। विधायक प्रदीप बत्रा ने आज सेवा केंद्र पर लग रही वैक्सीनेशन के कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो इसीलिए और अच्छे इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे जरूरतमंदों की मदद पहले की तरह होती रहेगी। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे रक्षा सूत्र अभियान की सराहना की है उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे सामाजिक समरसता बढ़ रही है। उन्होंने इस बात के लिए प्रसन्नता व्यक्त की कि पहले केयर सेंटर और अब सेवा केंद्र को जोड़कर अब तक करीब 40000 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 15,000 से अधिक लोगों की विभिन्न तरह से मदद की जा चुकी है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *