रुड़की में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजनों का गुणगान बांधा समां, झूमे श्रृद्धालु
रुड़की । एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम में में खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजनों का गुणगान कर समां बांध दिया। पंडाल में बैठे श्रद्धालु भजनों के साथ झूम उठे। नेहरू स्टेडियम में आयोजित श्री खाटू श्याम भजन संध्या में भजन सम्राट चंडीगढ़ के कन्हैया मित्तल और खटीमा के अमन अग्रवाल ने हारे-हारे-हारे, हारे के सहारे, खाटू वाले श्याम रे हम हैं तेरे बाबरे, बचपन से आऊं खाटू भूल नहीं जाना रे, मेरे श्याम का मुखड़ा, लगे चांद का टुकड़ा, नजर ना लगे मेरे श्याम को कहीं, मेरा बाबा घाटे वाला वो लाल लंगोटे वाला, मेरी पल-पल, पल-पल पल-पल रक्षा करता है, मुझे पता नहीं चलता वो संग-संग चलता है, सांवरिया लो संभाल कहीं ना खो जाऊं, कुछ ऐसा कर कमाल कि तेरा हो जाऊं सहित एक से एक भजन सुनाकर समा बांधे रखा।कन्हैया मित्तल ने श्याम बाबा की कथा सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।

