लोकदल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का रुड़की में किया गया स्वागत, उन्होंने संगठन को मजबूत करने और संगठन में युवा शक्ति को जोड़ने की बात कही
रुड़की । युवा राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षअभिनय चौधरी का प्रथम बार उत्तराखंड में आगमन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष रुड़की पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने अपने संबोधन में युवा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने की दृष्टि से युवाओं को बुथ स्तर तक जोड़ने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के देश हित में किए गए कार्य को याद करते हुए कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह इसे पूर्ण निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने कहा कि वह उत्तराखंड के युवाओं को अपने साथ लेकर चलेंगे और युवा राष्ट्रीय दल को उत्तराखंड में मजबूत बनाने का कार्य भी करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत सिंह ने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने देश के विकास के लिए जो किसान वर्ग के लिए कार्य किया था उन मुद्दों पर युवाओं को घर-घर जाकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धांत चौधरी,महासचिव विकास शिकारपुर, सचिव निमित चौधरी,विभोर शर्मा,कार्तिक राठी,ओमवेश त्यागी,डॉ सुदेश चौधरी,मोरध्वज चौधरी,जय कुमार चौधरी बिजेंद्र सिंह और गौरव चौधरी शामिल रहे।