दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, दुर्घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले एक सप्ताह अंतर्गत उपलब्ध करा सकते हैं जानकारी
रुद्रप्रयाग । राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड के सोनप्रयाग एवं मुनकटिया के मध्य 01 सितंबर को दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन की मजिस्ट्रियल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ द्वारा की जा रही है। उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन से संबंधित जानकारी रखने वाले किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ के कार्यालय में जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।
बीते 01 सितंबर को वाहन संख्या-यूके 11 टीए-1100 पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच उनके स्तर से की जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि इस वाहन दुर्घटना के बारे में कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो, अथवा जानकारी देना चाहता हो तो एक सप्ताह अंतर्गत उनके कार्यालय में लिखित या मौखिक रूप से जानकारी उपलब्ध करा सकता है।


