प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम दुनिया का अनूठा कार्यक्रम: देवी सिंह राणा, भलस्वागाज गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सुनीं पीएम के मन की बात

भगवानपुर । बूथ संख्या 133 भलस्वागाज गांव में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को उत्साहपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल हम जहां आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं G-20 की अध्यक्षता भी कर रहे हैं। यह भी एक वजह है कि एज्युकेशन के साथ-साथ विविध वैश्विक संस्कृतियां को समृद्ध करने के लिये हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम दुनिया का अनूठा कार्यक्रम है। इसके जरिये समाज में बदलाव हो रहा है। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ, वोकल फॉर लोकल सहित कई ऐसे आह्वान पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किया है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हो रहा है। कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन का रूप ले लिया है। यही कारण है कि आज यहां बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग भी मन की बात सुनने आये हैं। पीएम के मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरणादायक उद्बोधन है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *