महिला क्रांतिकारी रानी लक्ष्मीबाई का शहीदी दिवस, वक्ताओं ने कहा भारतीय नारी त्याग साहस और शौर्य की प्रतीक
झबरेड़ा। शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति मानकपुर आदमपुर के तत्वाधान में वेद पब्लिक स्कूल के कैंपस में रानी लक्ष्मीबाई का शहादत दिवस मनाया गया वक्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की महान क्रांतिकारी और 1857 की प्रथम महिला क्रांतिकारी झांसी की रानी ने बिना कुछ अपने निजी स्वार्थ के सोचते हुए अपना सर्वोच्च कार्य और बलिदान इस मातृभूमि की रक्षा के लिए अर्पित कर दिया अपना नौनिहाल बेटे की बिना परवाह किये वो आखरी सांस तक देश की आज़ादी के लिये लड़ती रही मुख्य अतिथि रोहताश आर्य ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई जैसी वीरांगना सैकड़ों वर्षों बाद जन्म लेती हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आशु देवी, ओर संचालन राजू आर्य ने किया इस अवसर पर कुमारी स्वाति, हाकम सिंह आर्य,सबज मास्टर, ऋतिक आर्य, दीपिका, तानिया,प्रियानसी,सचिन कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।



