मेयर पति नाटक छोड़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा शहर में नालों की सफाई अब तक नहीं हुई, जलभराव की समस्या की आशंका
हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने मेयर पति अशोक शर्मा द्वारा शहर की जनता का ध्यान नालों की सफाई,कूड़ा न उठना और स्ट्रीट लाइट से हटाकर जगजीतपुर, राजा गार्डन जैसे नए जुड़े क्षेत्र में जाकर पुलिया बनाए जाने की मांग का नाटक किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने और शहर की जनता ने मेयर पति से नालों की सफाई और स्ट्रीट लाइट पर जवाब मांगा है वो बोखला गए हैं और अपनी जिम्मेदारी का जवाब न दे पाने के कारण वह जनता का ध्यान जगजीतपुर,राजा गार्डन की पुलिया बनाने की मांग को लेकर दे रहे हैं मेयर पति पहले यह बताएं कि नगर निगम का चुनाव हुए डेढ़ वर्ष हो चुके हैं और उन्होंने नए जुड़े क्षेत्र के विकास के लिए क्या कार्य योजना बनाई है नए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है सड़कें टूटी पड़ी है नालियां ध्वस्त है लेकिन मेयर पति अशोक शर्मा के.आर.एल कंपनी से कमीशन की साठ गाठ में लिप्त है इसी कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त है मेयर पति को फेसबुक लाइव का नाटक छोड़ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए और नए जुड़े क्षेत्र में जो स्ट्रीट लाइट,टूटी सड़कें और कूड़ा न उठने की समस्या लगातार बनी हुई है उसका समाधान करना चाहिए और शहर में भी किसी भी नाले की सफाई अभी तक नहीं हुई है जिस कारण शहर में जलभराव की आशंका। मेयर पति को यह नाटक छोड़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।


