पुरुषों को सर्दी के मौसम में जरूर खानी चाहिए ये 5 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

 

सर्दी का मौसम शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैँ। इस मौसम में लोगों को अन्य मौसम की अपेक्षा ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। कई बार लोग ठंड होने की वजह से खाने को भी नजरअंदाज कर देते हैं, जो उनके लिए बाद में मुसीबत बन जाता है।

अखरोट

पहाड़ी इलाकों में पाया जाने वाला अखरोट सर्दी के मौसम में काफी फायदेमंद होता है। यह पुरुषों के शरीर को गर्म बनाए रखता है साथ ही साथ ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है।

अंडे

बचपन से हम लोग सुनते आए हैं कि सनडे हो या मनडे, रोज खाओ अंडे। इसी तरह से अंडे को किसी भी सीजन में खाना लाभदायक होता है। पुरुषों को रोजाना अंडे खाने से ताकत और शरीर को गर्मी मिलती है। व्यक्ति को ब्रेकफास्ट में कम से कम दो उबले अंडे खाने चाहिए। मालूम हो कि अंडों में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

आंवला

आंवले में आयरन और विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। इससे बाल तो काले होते ही हैं साथ ही बुढ़ापा भी धीरे धीरे ही आता है। पुरुषों को रोज एक चम्मच आंवले का रस या मुरब्बा सर्दी के मौसम में खाना चाहिए।

लहसुन

भारतीय परिवारों में लहसुन रोजाना खाया जाता है। दाल, सब्जी आदि में इसका इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति करता ही है। लेकिन कम ही लोगों को मालूम होता है कि रोजाना सुबह लहसुन की तीन से चार कलियां खाने से पुरुषों में सीमेन की मात्रा बढ़ती है।

अनार

फलों में अनार की बात करें तो यह खून बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। इसमें ऑक्सीडेंट्स होते हैँ। यह फर्टिलिटी बढ़ाने में भी काफी लाभदायक होता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *