कैन्ट बोर्ड स्कूल रुड़की में कक्षा 12 के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, प्रधानाचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की
रुड़की। कैन्ट बोर्ड स्कूल, रुड़की में कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मो० जुनेद खान, आफरीन, कशिश, अंजलि कश्यप, रुपाली, देव कुमार, ज्योति गौर एवं अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार ने मिठाई खिलाकर, स्कूल बैग, टी-शर्ट, देकर प्रोत्साहित कर सम्मानित किया है।
स्कूल का परीक्षा परिणाम 91% रहा है जिसमे अभी और भी परीक्षा परिणाम में सुधार होगा। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए समस्त अध्यापकों का आभार प्रकट किया, छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें और बधाई देते हुए कहा कि हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
आप अनुशाशन में रहकर सदैव उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहें, अपने गुरुजनों, माता-पिता और देश का नाम सदैव ऊँचा करें, इस अवसर पर उपस्थित समस्त अध्यापक और कर्मचारीयों ने प्रसन्नता व्यक्त की है, संचालन अध्यापक राजीव कपिल ने किया।


