सिडकुल पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ नाबालिग को किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल

हरिद्वार । सिडकुल पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने स्मैक के साथ 6970 रुपये भी बरामद किए हैं। नाबालिग को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। मंगलवार रात को दरोगा मनीष नेगी, कांस्टेबल कर्म सिंह, निलय यादव चेकिंग कर रहे थे। राजा बिस्कुट चौक के पास पहुंचते ही पुलिस ने सूचना दी कि सम्राट मार्केट के सामने बनी झुग्गी झोपड़ी में दो लड़के खड़े हैं। जो स्मैक बेचने का काम करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जेब से पुलिस को स्मैक मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशु पुत्र सिया चंद्र निवासी मोहल्ला शिव मंदिर रावली महदूद बताया। आरोपी आशु के पास से पुलिस को 4.75 ग्राम स्मैक मिली। जबकि नाबालिग आरोपी की जेब से पुलिस को 4.25 ग्राम स्मैक मिली। एक आरोपी ने बताया कि स्मैक को बरेली से ला रहे हैं, जबकि दूसरे आरोपी ने गढ़ीमरपुर निवासी एक व्यक्ति का नाम लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उसी के बाद मुकदमे में अन्य आरोपी के नाम को बढ़ाया जाएगा। एसओ लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी नाबालिग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *