कांवड़ सेवा समिति हकीमपुर तुर्रा द्वारा निशुल्क कावड़ सेवा शिविर का विधायक ममता राकेश ने किया शुभारंभ, कहा-सेवा का भाव ही सबसे बड़ा धर्म है

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने कांवड़ सेवा समिति हकीमपुर तुर्रा द्वारा निशुल्क कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। लाखों शिवभक्त कठिन परिस्थितियों में भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ यात्रा पूरी करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सेवा का भाव ही सबसे बड़ा धर्म है और कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले सेवा शिविर समाज में भाईचारे, सहयोग और मानवता का संदेश देते हैं। इस मौके पर राजपाल सैनी, किसलय सैनी, सुनील सैनी ठेकेदार, अमित सैनी, नीटू सिंह सैनी नीलाम्बर समाजसेवी, गीतारामसैनी ठेकेदार, सतेंद्र सैनी ठेकेदार ,के पी सिंह ,ललित सैनी, अंशुल सैनी सुनार

बिरजेश सैनी, निर्भय सैनी, आयुष सैनी, प्रीतम सैनी, सचिन सैनी, सिनोज सैनी, मोहित सैनी, अनुज सैनी, संजू सैनी, रोहित सैनी, मनोज सैनी, रवि सैनी, शुभाष कश्यप, रामकुमार, टीटू सैनी, रितु सैनी, संदीप सैनी, राजू सैनी, अरविंद सैनी, अंकित सैनी, अजय सैनी,कुशलपाल सैनी, हिन्दुतान, क्रांति, शिवांक,राम, अभि, धोनी, बिल्ला, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *