रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश से महंत इन्दिरेश हास्पिटल में विधायक ममता राकेश ने की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

देहरादून / भगवानपुर। देहरादून स्थित महंत इन्दिरेश हास्पिटल में विधायक ममता राकेश ने रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने योगेश के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों को कहा।

शनिवार को विधायक ममता राकेश ने दलित नेता योगेश से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों ने योगेश के साथ मारपीट की उनको कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश निवासी शंकरपुरी की कार पर दो गाड़ियों में सवार लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें कार सवार योगेश समेत तीन घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *