भंगेड़ी रास्ते विवाद को लेकर राज्यपाल से मिले वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक ख़ानपुर उमेश कुमार, समस्या से कराया अवगत

रुड़की। सेना और ग्रामीणों के बीच काफी लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर आज वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर उमेश कुमार उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को से मिले और उन्हें भंगेडी गांव स्थित विशंभर गेट और चीमा गेट सेना के द्वारा बंद किए जाने से एक लाख से ज्यादा की आबादी को होने वाली समस्या से अवगत कराया। इस संबंध में विधायक खानपुर हो उमेश कुमार शर्मा के द्वारा राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें सेना के द्वारा रास्ता अवरुद्ध करने से कई गांव और कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही ज्ञापन में मांग की गई है कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो सके। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेकर आधा दर्जन गांव में निवास करने वाली एक लाख की आबादी को राहत दिलाने का काम करेंगे । हालांकि भंगेड़ी रास्ते के विवाद का मामला उत्तराखंड शासन स्तर पर ही नहीं बल्कि केंद्र स्तर तक भी कई बार पहुंच चुका है । लेकिन रास्ते को लेकर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध अभी समाप्त नहीं हो सका है। सेना सुरक्षा का हवाला देते हुए सैन्य क्षेत्र से सटे किसी भी मार्ग पर नया निर्माण कराने के पक्ष में नहीं है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उनका यही पुराना रास्ता है और सेना को आवागमन में किसी तरह का अवरोध पैदा नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *