मूलराज कन्या इंटर पाठशाला में 15 हजार से अधिक लोगों का हो चुका हैं वैक्सीनेशन, भाजपा नेता संजय अरोड़ा के द्वारा जगह-जगह पर निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे, लोगों को कोरोना के प्रति किया जा रहा हैं जागरूक

रुड़की । मूलराज कन्या इंटर पाठशाला में 15 हजार से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन केंप में बड़ी संख्या में रोजाना लोग पहुंच रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा के द्वारा जगह जगह पर निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाकर और लोगों को जागरुक कर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे थे। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा के निर्देशन में और उत्तराखंड शासन जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग भारतीय जनता पार्टी पंजाबी कल्याण महासभा समर्पण जन कल्याण समिति एवं रुड़की विकास मंच टीम ने निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप रुड़की के रामनगर स्थित मूलराज कन्या इंटर पाठशाला में लगाया गया। जिसमें युवा बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना वैक्सीन के ना रहे उनका प्रयास है कि सभी को वैक्सीन लगे और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो। क्योंकि अगर कोरोना की तीसरी लहर से बचना है तो वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प है जो कोरोना को जड़ से खत्म कर सकती है अगर कोरोना कि तीसरी लहर को रोकना है तो हम सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *