उत्तराखंड: छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और बच्ची की हुई मौत, घटना से गांव में मातम पसरा

देहरादून । पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट बहने लगा। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी (24 वर्ष) पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी। अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।हादसे केेबाद गांव में पसरा मातमइस संबंध में ग्राम प्रधान पूनम देवी और पूर्व प्रधान युद्घवीर सिंह नेगी ने बताया कि विद्या देवी के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *