भारत विकास पारिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने निकाली तिरंगा रैली, मुख्य नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला ने रैली को झंडी दिखाकर किया प्रारंभ

रुड़की । भारत विकास पारिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में करीब 275 लोग इसमे सम्मिलित हुए। मुख्य नगर आयुक्त शुक्ला ने झंडी दिखा कर रैली को प्रारम्भ किया। नगर निगम से रैली प्रारंभ हो कर सिविल लाइंस होते हुए रामपुर चुंगी और वहां से वापस दुर्गा चौक होते हुए प्रेम मंदिर और वहां से वापस होकर नगर निगम में संपन्न हुई। यह यात्रा भारत विकास पारिषद की क्षेत्रीय सचिव डॉ संगीता सिंह के नेतृत्व में निकाली गई । जिसमें शाखा के मुख्य सरंक्षक डॉ सत्येंद्र मित्तल, सरंक्षक सुनील जैन एवं प्रदीप वधावन, अध्यक्ष नीरज मित्तल, सचिव प्रीति, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नवनीत वर्मा, सुगंध जैन, संदीप गुप्त, ममता, दीपाली, अनिल माहेश्वरी, रेखा गोयल, सीमा गोयल, विमलेश, राधे श्याम गुप्ता, अंजलि, सतीश जैन, विशाल गोयल, संजय कालरा, वर्णित, श्रेया, इत्यादि के अतिरिक्त कुल 275 लोग स्कूटर रैली में शामिल हुए। यात्रा का भारत माता की जय झंडा ऊंचा रहे हमारा के उद्घोष से जगह-जगह पर स्वागत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *