भगवानपुर नगर पंचायत में निकाली गई तिरंगा रैली, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने कहा तिरंगा हर भारतीय की शान

भगवानपुर । नगर पंचायत अध्यक्ष सहती राकेश की अध्यक्षता में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में करीब सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने नगर पंचायत कार्यालय से झंडी दिखाकर रैली को प्रारंभ किया। नगर से रैली प्रारंभ होकर मेन रोड से होकर खानपुर चौराहे से लेकर मेन बाजार को होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने कहा तिरंगा हमारी आन बान शान है इसका सम्मान हमें मरते दम तक करना चाहिए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मामचंद, सभासद किरत पाल सिंह,गुलबहार अली,मोकम सिंह,सभासद प्रतिनिधि फरमान अली,सभासद अयूब ठेकेदार,सभासद प्रतिनिधि इरफान ठेकेदार,मांगेराम उर्फ नीटू,सभासद प्रतिनिधि भूरा पंडित,सभासद अजय गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *